दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। उप जिला मजिस्ट्रेट/प्रशासक कुण्डा ने बताया है कि न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ के वाद संख्या 02/2022 सरकार बनाम छविनाथ यादव धारा-14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम ग्राम करेंटी मऊदारा थाना मानिकपुर के आदेश दिनांक 24.06.2022 तथा संशोधित आदेश दिनांक 28.06.2022 द्वारा आदेश में वर्णित सम्पत्तियों को कुर्की की कार्यवाही की जा चुकी है। उक्त आदेश से आच्छादित ग्राम दिलेरगंज परगना मानिकपुर तहसील कुण्डा की गाटा संख्या 640/0.147 हे0, 518/2.157 हे0, 458/0.474 हे0 व 459/0.399 हे0 पर स्थित कलमी आम की बाग स्थित है जिसमें 40 आम के पेड़ मौजूद है। आम की बाग में फल लगा है। उक्त सम्पत्ति माननीय न्यायालय कलेक्टर प्रतापगढ़ द्वारा उपरोक्त वाद में कुर्क की गयी है। ऐसी स्थिति में उक्त आम की बाग में लगे फल की नीलामी दिनांक 16 मई 2025 को अपरान्ह 1 बजे तहसील कुण्डा परिसर स्थित सभागार कक्ष में की जायेगी। इच्छुक व्यक्ति नीलामी में प्रतिभाग कर सकता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



