google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तेलडीहा में अखंड वैदिक महायज्ञ का शुभारंभ आज से

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर ( बिहार) औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के शक्ति गढ़ तेलडीहा गांव में 72 घंटे का अखण्ड वैदिक महायज्ञ का आयोजन आज से शुभारंभ किया गया है।आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ 7 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च को समाप्त होगा।वही 10 मार्च को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।आयोजकों द्वारा बताया गया कि वैदिक महायज्ञ शक्ति गढ़ तेलडीहा गांव के बुढ़वा महादेव मंदिर के प्रांगण में आचार्य राघव मिश्रा के सानिध्य में लगातार 72 घंटे तक 71 आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा। महायज्ञ के आयोजकों ने यह भी बताया कि इसके पूर्व नवाह पारायण पाठ और 24 घंटे का अखंड कीर्तन भी किया गया। वैदिक महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष रामाश्रय सिंह,सचिव दिनेश सिंह,कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह एवं अन्य सदस्य बनाए गए है। यज्ञ का शुभारंभ धर्मेंद्र सिंह द्वारा किया जायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)