समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत गोकुलपुर के प्रधान लाल साहब कन्नौजिया की गम्भीर बीमारी की सूचना पर बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा व ग्राम प्रधान संघ जिलामहामंत्री मधुवन यादव समेत अन्य लोग घर पहुंचकर हाल चाल ली।
ग्राम प्रधान लगभग 8 माह से पीड़ित चल रहे हैं। किडनी फेल्योर होने की स्थिति में बम्बई ,दिल्ली के बाद बीएचयू आयुर्वेद से उपचार चल रही है। ग्राम प्रधान अपने कार्य व्यवहार के चलते सबके प्रिय बनें रहे। और हर लोगो के बीच मृदुभाषी होने के चलते सम्मान प्राप्त करते रहे। बीडीओ के साथ आस पास गाँव के प्रधान भी पहुंचकर कुशल क्षेम जानी और जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की।
मिलने वालों में प्रमुख रूप से बीडीओ बीपी वर्मा, चक्का प्रधान मधुवन यादव,बेरवा प्रधान आशीष राजभर ,अनौरा प्रधान दीपक चौहान ,भटौली प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल ,करोमा प्रधान प्रतिनिधि भगत यादव, औसानपुर प्रधान प्रतिनिधि बांके लाल कन्नौजिया शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



