google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कमरे में मिला दुर्गंध युक्त नर्सिंग कालेज के टीचर की लाश मामला संदिग्ध पुलिस जांच में जुटी

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे के समीप एस ए एस नर्सिंग कॉलेज में कार्यरत टीचर विष्णु कुरूप की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मकान मालिक को कमरे से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। मृतक विष्णु कुरुप (36) मूल रूप से केरल के अलप्पुझा जिले के चारुमुड, थमराकुलम के रहने वाले थे और हरहुआ चौराहे पर स्थित अनिल कुमार साव के मकान में इसी साल जनवरी से किराए पर रह रहे थे।मकान मालिक के अनुसार उन्हें आखिरी बार सोमवार की रात देखा में गया था। मंगलवार की रात कुछ छात्राओं को दुर्गंध महसूस हुई, जिसके बाद उन लोगों ने अनिल को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद अनिल जब कमरे तक पहुंचे तो विष्णु फर्श पर पड़े मिले और कमरे का दरवाजा अंदर से खुला था पंखा चल रहा था लेकिन लाइट बंद थी। घटना की सूचना रात में ही फोन द्वारा पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की मध्य रात्रि में बड़ागांव पुलिस, एसीपी पिंडरा और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई वहीं टीचर की मौत की सूचना के बाद कॉलेज और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मकान मालिक ने बताया कि वे कभी-कभी शराब का सेवन करते थे बुधवार को सुबह करीब 11 बजे फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की टीम ने दही के एक डिब्बे और अन्य वस्तुओं के नमूने जांच हेतु कब्जे में लिए। इस संबंध में बड़ागांव थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
वही इस वावत पूछे जाने पर एस ए एस कालेज के प्रधानाचार्य सत्यम जैन ने बताया कि मृतक हमारे कालेज में पिछले एक वर्ष से नर्सिंग कॉलेज में टीचर के रूप में पढाते थे, यह शराब ज्यादा सेवन करते थे पिछले पांच दिनों से इनको लूज मोशन व डायरिया की परेशानी था हम लोग भर्ती के लिए कहे पर नहीं माने सोमवार को कालेज आए थे और शाम को अपने रुम पर चले गए थे, मंगलवार को कालेज नहीं आए तो हम लोग सोचे तबीयत ठीक नहीं है इसलिए नहीं आए होंगे और हमलोग उनको फोन भी नहीं किए, फिर मंगलवार की रात में सूचना मिला की उक्त टीचर की लाश कमरे में मिला है पुलिस आई है और कानूनी कार्रवाई हो रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)