google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भगवान रामक ससुराल जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिरक प्रमुख महंथ आ उत्तराधिकारी कै भेटल राम जन्मभूमि अयोध्या सै नोत

राम जन्मभूमि अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लैबाक लेल महर्षि मेंहीं आश्रम कुप्पाघाटक आचार्य क देल गेल निमंत्रण

जनकपुर /भागलपुर/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के वर्तमान आचार्य महोदय महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज जी को राम जन्मभूमि अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने हेतु निमंत्रण आया है।राम जन्मभूमि अयोध्या के महासचिव श्री चंपत राय ने रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए यह आमंत्रण दिया है। पंकज बाबा ने इसकी पुष्टि की और श्री चंपत राय जी के प्रति आभार प्रकट किया।
इधर भगवान राम की ससुराल जनकपुरधाम में भी 25 लोगों को निमंत्रण देने की सूचना मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने जा रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भगवान श्री राम के ससुराल व माता जानकी की मायके नेपाल के जनकपुरधाम में भी 26 लोगों को निमंत्रण पत्र मिला है। यह निमंत्रण पत्र श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से भेजा गया है। जनकपुरधाम भगवान राम की ससुराल है। जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर के प्रमुख महंथ राम तपेश्वर दास और उत्तराधिकारी महंथ रामरोशन दास को निमंत्रण पत्र मिल गया है। निमंत्रण पत्र को साझा करते हुए महंथ रामरोशन दास ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया है। अत्यंत ही भाव विह्वल होकर महंथ ने कहा कि माता जानकी ससुराल में होने जा रहे भव्य समारोह के लिए निमंत्रण मिलने से सम्पूर्ण जनकपुरधामवासियों का हृदय प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि माता जानकी की ससुराल में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा की प्रतीक्षा वर्षों से थी। श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के शिलान्यास में भी जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। जानकी मंदिर के महंथ ने कहा कि रामलला के इस मंदिर में प्रयोग करने के लिए नेपाल के पवित्र काली गंडकी नदी जहां से शालीग्राम पत्थर मिलता है वहां से दो बड़े-बड़े पत्थरों को भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया गया था। महंथ रामरोशन दास ने कहा कि इसलिए भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण मिलना हमारे लिए काफी खास है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)