google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समाज और राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा के लिए हमेशा याद किये जाएंगे श्रद्धेय ‘बाबू जी’: सीएम योगी*


*- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल श्रद्धेय कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हे दी श्रद्धांजलि*


*लखनऊ, 5 जनवरी:* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही श्रद्धेय ‘बाबूजी’ को शत-शत नमन किया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वत्रंत देव सिंह, संदीप सिंह और मेयर सुषमा खर्कवाल आदि शामिल हुए। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर श्रद्धेय कल्याण सिंह को याद करते हुए लिखा कि समाज और राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा के लिए श्रद्धेय ‘बाबू जी’ हमेशा याद किए जाएंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)