सौरभ कुमार,दैनिक समाज जागरण,संवाददाता,झारखंड
जमशेदपुर (जादूगोड़ा) 08 सितंबर 2025:– कोडरमा – डोमचांच प्रखंड के नवलशाही के विंडोमोह बिरहोर टोला निवासी दीपक बिरहोर 12वर्ष पिता राजू बिरहोर पिछले दिनों एक जहरीले सांप काट लेने से जिंदगी और मौत से जूझने की खबर सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए डीसी को टैग कर लिखा की तत्काल संज्ञान लें एवं उचित हर संभव मदद पहुंचाते हुए सूचित करें। जिसके बाद जिला प्रशासन ने डोमचांच बीडीओ और सीओ को पीड़ित परिवार को जाने को कहा जहाँ बीडीओ, सीओ पहुंचकर पीड़ित को एम्बुलेंस मे सवार कर सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज चल रहा है। इधर डीसी ने भी मुख्यमंत्री को रिप्लाई कर लिखा की उक्त मामला संज्ञान में आया है। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के स्थल पर जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है और बेहतर इलाज हेतु अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, समुचित योजना के अंतर्गत पीड़ित को लाभान्वित करने की कार्रवाई की जा रही है। बता दें की 1 सितंबर को दीपक बिरहोर शिकार करने गए थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने काट लिया था। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल कोडरमा ले गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए, उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया जहां इलाज के बावजूद भी कोई सुधार नहीं होने के बाद परिजनो ने उसे वापस घर ले आया जहां मरीज की हालत दिनों दिन और भी बदतर होते जा रही थी। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान इस मामले में संज्ञान लिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



