शहडोल। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय अवस्थी के स्वागत के लिए मंगलवार को स्वागत रैली का आयोजन किया गया किंतु स्वागत रैली में अपेक्षाकृत भीड़ नहीं दिखाई दी उतनी संख्या बल स्वागत रैली में नहीं रही जितनी की उम्मीद कांग्रेस के एक विशेष गुट ने की थी। जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के उपरांत पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में जो उत्साह दिख रहा था वह खुलकर उनके समर्थन में दिखाई नहीं दिया स्वागत रैली में वही लोग दिखाई दिए जो की अजय एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के करीबी एवं समर्थक रहे हैं। और तो और अजय के करीबी और खास माने जाने वाले भी दूरी बनाए रखें। स्वागत रैली के पूर्व अपने नियुक्ति के बाद अजय अवस्थी ने कई कांग्रेसी नेताओं से मिलने गए और समर्थन का आश्वासन भी लिया था लेकिन स्वागत रैली में ऐसे नेता भी दिखाई नहीं दिए। स्वागत रैली के पूर्व तक कार्यकर्ताओं का कहना था कि संगठन एकजुट हो गया है और शहडोल जिले में गुटबाजी खत्म हो गई है। जिस हिसाब से रैली की तैयारी की गई थी उसमें ऐसा दावा था कि हजारों से अधिक लोग जुड़ेंगे लेकिन रैली में सैकड़ो कांग्रेसी ही दिखाई दिए। कुछ कांग्रेसी चर्चा करते भी दिखे की सिर्फ जिला अध्यक्ष का चेहरा बदला है कमान तो पुराने नेता के हाथ में ही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



