समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। स्थानीय थाना अंतर्गत राज मौर्या पुत्र हरिगोविन्द मौर्या निवासी ग्राम भभाईच पोस्ट करगरा थाना चोपन जनपद सोनभद्र के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कॉल करके क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर एक ओटीपी भेजी और ओटीपी प्राप्त करके आवेदक से 9960/- रुपये की ठगी कर ली थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा दिनांक- 21.08.2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई थी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा एनसीआरपी पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि कुल 9960/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज दिनांक 26.08.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया। आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
धनराशि वापस कराने वाली टीमः विजय कुमार चौरसिया प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र, का0 सुनील कुमार साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र।



