google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना घोरावल की साइबर टीम ने आवेदक की फ्रॉड हुई ₹40,000/- की धनराशि करायी वापस

सदर संवाददाता/ अवधेश कुमार गुप्ता/ दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। आवेदक सर्वदेव सिंह पुत्र बसावन सिंह निवासी घोरावल, थाना घोरावल के डेबिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 01.03.2026 को बैंक ऑफ इंडिया के रॉबर्ट्सगंज स्थित एटीएम से ₹40,000/- की धनराशि अवैध रूप से निकाल ली गयी।

उक्त संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर संबंधित बैंक से ई-मेल के माध्यम से आवश्यक सूचना प्राप्त की गई। तत्पश्चात निकासी करने वाले व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित कर दिनांक 02.03.2026 को आवेदक की कुल धनराशि ₹40,000/- सफलतापूर्वक वापस करायी गयी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)