google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पन्नूगंज की साइबर टीम ने आवेदक की फ्रॉड हुई ₹35,000/- की धनराशि मूल खाते में करायी वापस

समाज जागरण/ विजय शंकर पांडेय

सोनभद्र। आवेदक अरबाज खान, निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र के भाई को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगों द्वारा ₹35,000/- की धनराशि ठगी गई थी।
प्रकरण की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित खाते का विवरण ई-मेल/पत्राचार के माध्यम से प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज कुमुद शेखर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर फ्रॉड हुई धनराशि को संबंधित खाते में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात ट्रांजैक्शन से संबंधित आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि ₹35,000/- सफलतापूर्वक उनके मूल बैंक खाते में वापस कराई गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)