google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अंकोरहा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक से युवक का क्षत विक्षत शव बरामद जांच मे जुटी पुलिस

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 23 अक्टूबर 2024 नबीनगर प्रखंड के अंकोरहा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से एक युवक का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया है।वहीं घटना स्थल पर एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह में रेलवे ट्रैक के कि.मी. संख्या-392/ 20-22 पर एक अज्ञात व्यक्ति की शव होने की सूचना पर प्र.आ./ निरंजन कुमार, कैंपिंग ड्यूटी/अंकोरहा, घटनास्थल पहुंचकर देखें कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष है का शव क्षत विक्षत रूप में पड़ा है। मामले की सूचना एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद एस आई दीपक कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किए जिसमें एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ पाया गया । मृत व्यक्ति आसमानी रंग का शर्ट तथा नेवी ब्लू रंग का पैंट तथा काले रंग का बेल्ट पहने हुए था।वहीं मृतक को जांच करने पर रेल में यात्रा करने का कोई वैद्य प्रमाण पत्र नही पाया गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगो से पुछ ताछ के दौरान संदीप मौर्या नामक व्यक्ति द्वारा मृतक को अपने भाई-मंजीत मौर्या उम्र 35 वर्ष पिता-दीना नाथ मौर्या गौण बारंगा थाना-सैय्यदराजा जिला-चंदौली (उ.प्र.) के रूप में पहचान की गई। मामले में एनटीपीसी खैरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति एनटीपीसी मे काम करता था पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)