google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नो वेंडिंग जोन घोषित होने से पटरी दुकानदारों की दीपावली हुई फीकी

लखीमपुर खीरी।आगामी दीपावली के त्यौहार को लेकर शहर के मुख्य मार्ग संकटादेवी मार्ग को एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा ने नो वेंडिंग जोन घोषित किया है जिससे रेहड़ी पटरी दुकानदारों में दिखाई दी खासी नाराजगी दिखाई पड़ रहा है। बीते कुछ दिन पहले एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा ने इस मार्ग का निरीक्षण किया था उसके बाद सड़क पर दुकान लगाए पटरी दुकानदारों को अपनी दुकान को सड़क से हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई थी।

एसपी के नो वेंडिंग जोन घोषित करने के बाद बुधवार को एसपी खीरी की कड़ी मेहनत का असर दिखा तो जरुर है लेकिन बड़ी संख्या मे रेहड़ी पटरी वालों मे नाराजगी जान पड़ता है। संकटादेवी मार्ग को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। भले ही एसपी खीरी के सपनों की सौगात का असर रेहड़ी पटरी दुकानदारों पर दिखा हो लेकिन सवाल उठता है कि दिवाली के इस पर्व त्योहार के समय मे जाएँ कहाँ ? सालों गुजर जाने के बाद भी रेहड़ी पटरी दुकानदारों को उचित स्थान नही मिला है। दिन भर संकटादेवी मार्ग पार्किंग बनी रही और घंटो तक लगा रहा जाम।

रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने दिवाली से एक सप्ताह पहले सड़क को नो वेंडिंग जोन घोषित करने पर नाराजगी जाहिर की है। अध्यक्ष श्री श्याम किशोर गुप्ता ने कहा है कि आखिर दिवाली से एक सप्ताह पहले क्यों हटायी गयी है रेहड़ी पटरी वालों को, जबकि अभी पर्व त्योहार का समय है। आखिर उनके घर मे भी तो दीए जलने चाहिए। बहुत से लोग रोज कमाने खाने वाले है पुलिस को थोड़ा उसके बारे मे भी तो सोचनी चाहिए। बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए ही अचानक हटा देना कितने दुख की बात है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)