संवाददाता।मुनेश कुमार यादव
गुन्नौर।दैनिक समाज जागरण
सामाजिक संगठन जनक्रांति एकता मंच के प्रतिनिधि मंडल ने संभल के नवागत जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया एवं पूर्व विशेष सचिव नगर विकास विभाग से संगठन के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर रामलला का चित्र भेंट कर शिष्टाचार भेंट की एवं उनका हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा जिलाधिकारी महोदय का स्वभाव बहुत ही सरल मधुर हैं शासन के साथ मिलकर कार्य किया हैं हमें भी पूर्ण विश्वास है कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में संभल जिला नई ऊंचाइयों को छूएगा राष्ट्रीय संगठन प्रमुख नवनीत गाँधी ने आपने क्षेत्र की समाजिक समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया उन्होंने कहाँ नवागत जिलाधिकारी से हमें उम्मीद हैं कि प्रशासन की कार्य प्रणाली में सुधार होगा सामाजिक कार्य समय पर होते रहेंगे एवं भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा। मुकेश खड़कवंशी ने कहा जिलाधिकारी राजेंद्र पैसिया अपनी कार्य शैली से प्रदेश के अंदर जाने पहचाने जाते हैं ऐसे IAS अधिकारी को मुख्यमंत्री ने संभल जिले का कार्यभार सौपकर जिले के विकास कार्य को बढ़ाने का जो कार्य किया हैं वह स्वागत योग्य हैं प्रतिनिधि मंडल में इस दौरान नवनीत गाँधी, मनीष यादव, मुकेश खडाकवंशी, संजय यादव, निखिल शर्मा आदि रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



