चेकनाका में हो रहे निजी वसूली को विभाग के कर्मी ने बताया चलान का वसूली

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।प्रखंड के हजारीबाग-बगोदर एनएच 522 मार्ग सात मिल चौक स्थित फॉरेस्ट चेकनाका इन दिनों सुखियों पर है।बताते है बिना विभाग के कर्मी के द्वारा संचालित चेकनाका में वीडी पत्ता,गिट्टी,कोयला,बालू और मवेशी लदे वाहनों से वसूली का कार्य जोरो पर है।जिसकी सूचना फॉरेस्ट कर्मी को मिलने पर कर्मी ने अवैध वसूली नहीं वाहनों का चलान है।

वही विभाग के पास कर्मी नहीं होने के कारण निजी व्यक्ति के द्वारा चेकनाका संचालित किया जा रहा है।ग्रामीणों का आरोप है वाहनों की जांच विभाग के कर्मी करे जिससे वाहनों की सुरक्षा पर सवाल न उठे।बिना सरकारी कर्मी के वाहनों की जांच और वाहनों को वसूली करना विभाग और वाहनों की सुरक्षा व्यस्था पर कई सवाल खड़े कर रहे है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)