किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के सख्त निर्देश पर जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 04 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 8 बजे बहादुरगंज एल.आर.पी चौक के समीप एनएच 327 ई पर खनन विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान कुल पांच हाइवा वाहनों को अवैध रूप से खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
जांच में पाया गया कि इनमें से दो हाइवा बालू से लदे हुए थे, दो हाइवा में बोल्डर तथा एक हाइवा में बेडमिसाली खनिज का परिवहन किया जा रहा था। आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण सभी वाहनों को तत्काल ज़ब्त कर लिया गया।ज़ब्त किए गए सभी हाइवा को बहादुरगंज थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। खनन नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वाहनों पर कुल 42,68,590 रुपये का दण्ड अधिरोपित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



