google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के पालीगंज में मनाई गई बृजा प्रसाद यादव की 6 वीं पुण्यतिथि

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज प्रखंड के रामपुर नगवां गांव में प्रसिद्ध समाजसेवी, शिक्षाविद् सह आरा एवं पाटलिपुत्र लोकसभा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि स्वo बृजा प्रसाद यादव की 6 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसके दौरान पालीगंज के विधायक डॉ. संदीप सौरभ, पूर्व एनडीए प्रत्याशी सुनील यादव, जदयू के महासचिव नंद किशोर कुशवाहा साहित कई लोगों ने बृजा प्रसाद यादव के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर पालीगंज बिधायक डॉ. संदीप सौरभ ने कहा कि बृजा प्रसाद यादव अपने अच्छे विचार व व्यक्तित्व के लिए जाने व पहचाने जाते है। जिनकी नाम पालीगंज के धरती पर आदर व सम्मान के साथ लिया जाता है और लिया जाएगा। पूर्व एनडीए प्रत्याशी सुनील यादव ने कहा कि बृजा बाबू का राजनीति उच्च कद का था। राजनीतक दल कोई भी हो सभी दलों के लोग से उनको मधुर संबंध थे।

सच्चे मायने में वो पालीगंज के गांधी थे। उनके जैसे बनना कठिन है। उनके रास्ते पर चल कर समाज के पिछड़ेपन और गरीबी को मिटाया जा सकता है। वही जेडीयू नेता नन्द किशोर कुशवाहा ने बताया कि जब मैं राजनीतिक शुरुआत किया था उस समय से ही इन्होंने हमें सच्चा मार्गदर्शन देना सामाजिक चेतना के लिए जागरूक करने का पाठ पढ़ाने का काम किया। इनकी हर पुण्य तिथि में मै हर बार जरूर शामिल होता हूं। इन्होंने समाज को आगे बढ़ाने में काफी जोरदार प्रयास किया। वही वरिष्ठ पत्रकार सह लेखक व समीक्षक वेद प्रकाश ने कहा कि वे हमसे उम्र में काफी बड़े थे। उनके साथ मुझे भी पालीगंज में निजी शिक्षक के रूप में पहचान बनी थी। 1996 से ही मुझे शिक्षण कार्य के डगर पर उनका साथ मिलता रहा। वे अक्सर हमसे मिलते थे और शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने के लिए विचार विमर्श करते रहते थे।

उनके व्यक्तित्व व सुविचार को भुलाया नही जा सकता। वरिष्ठ पत्रकार शशांक शेखर मिश्र ने कहां आज बृजा बाबू जैसे समाज सुधारक की समाज में कमी है। उनके जैसे शिक्षक व समाजसेवी बनकर ईमानदारी के रास्ते पर चलना काफी कठिन है। उप प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने उन्हें अपना गार्जियन और पिता तुल्य मार्गदर्शक बताया। 1980 के समय में ही शिक्षा का अलख जगाने का काम किए। सभी अतिथियों का स्वागत बृजा प्रसाद यादव के पुत्र चंद्रेश नारायण, दुर्गेश नारायण व अखिलेश नारायण ने किया। मौके पर मोहन चौधरी, विनोद चंद्रवंशी, राधेश्याम यादव यादव, मुन्ना लाल खत्री, अरिसूदन यादव, बीजेपी के संदीप गुप्ता, गिरजा यादव, रवि यादव, विकाश आर्य, संतोष यादव, गांधी जी ने रामपुर नगवां में मौजूद संस्थान में किसी एक को उनके नाम करने का भरपूर आवाज उठाया। साथ ही सभी लोगो ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)