समाज जागरण। शिव प्रताप सिंह।
सोनभद्र। दिनांक 09.04.2025 को राज सोनकर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात/कार्यलय/पुलिस लाइन सोनभद्र द्वारा पुलिस लाईन चुर्क परेड ग्राउंड में बुधवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा पुलिस उपाधीक्षक महोदय को सलामी दी गयी जिसपर महोदय द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया गया। इस दौरान क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक, आरटीसी ट्रेनिंग की तैयारियों का जायजा, जेटीसी ट्रेनिंग का अवलोकन व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



