दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) रविवार 2 फरवरी को नबीनगर प्रखंड के केरका पंचायत के भगवान सूर्य की नगरी धुंधुआ गांव में धुंधुआ महोत्सव का आयोजन सूर्य मंदिर के प्रांगण मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया रीता देवी ने किया।वही मंच संचालन शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत से किया गया।बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन औरंगाबाद के संयुक्त तत्वाधान में पहली बार दो दिवसीय धुंधुआ महोत्सव का उद्घाटन नबीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह,कार्यवाहक प्रमुख लव कुमार सिंह, मुखिया रीता देवी, जिला पार्षद हरी राम,भास्कर समिति के सचिव जगदीश चौधरी, पूर्व प्रमुख पिंटू सिंह,पूर्व मुखिया लालगोविंद सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक राम प्रसाद सिंह, बीडीओ अरुण सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं आगंतुक अतिथियों का स्वागत पौधा एवं अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला।वही सूर्य मंदिर से जुड़े समिति के सदस्यो द्वारा धुंधुआ मंदिर के आस पास शौचालय और बोरवेल निर्माण कराने की मांग रखी। अपने संबोधन के दौरान उप प्रमुख ने आश्वासन दिया कि मेला के पूर्व यहां के लोगों को मांग पूरी कर दी जाएगी।वही संबोधन के दौरान विधायक डब्लू सिंह ने कहा कि धुंधुआ महोत्सव का श्रेय किसी एक व्यक्ति या दल की नहीं है बल्कि यह सभी के प्रयास से संभव हुआ है। इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।वही विधायक ने कहा कि ऐसे मौके पर बीआरबीसीएल परियोजना से जुड़े अधिकारियों को भी होना चाहिए था ताकि वे देखते की परियोजना से सटे इस क्षेत्र की कठिनाइयां और समस्याएं क्या है। विधायक ने पंचायत सरकार भवन मे एक कमरा पुतकालय के लिए भी व्यवस्था करने की बात कही और इसमें सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम को अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित किया।वही उद्घाटन सत्र के बाद महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम,कबड्डी खेल,रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी की शुरुआत की गई।