दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर नबीनगर स्थित सभागार भवन में बैठक आयोजित कर अनुसूचित जाति/जनजाति जिला शाखा औरंगाबाद द्वारा नबीनगर प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी जिला अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ के प्रकाश नारायण द्वारा किया गया।वही संचालन धर्मेंद्र प्रधान ने किया।इस नए कार्यकारिणी में नबीनगर के बीपीआरओ पंकज कुमार को प्रखंड अध्यक्ष, सचिव जयचंद राम प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय राजबरिया ,कोषाध्यक्ष यमुना बैठा शिक्षा सेवक सहित अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों को मनोनीत किया गया है। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने, बाबा साहब के नाम पर सामुदायिक भवन सह पुतकालय का निर्माण, एस सी/एस टी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण ,जातिगत जनगणना पर के आधार पर आरक्षण लागू करने एवं कृमि लेयर लागू करने का विरोध जैसी कई मुद्दों पर चर्चा किया गया। मौके पर अजीत कुमार पासवान अनुमंडल कृषि पदाधिकारी औरंगाबाद ,पंचम कुमार दास जिला कार्यकारणी सदस्य, सत्यनारायण राम प्रधान सहायक औरंगाबाद,राजेश्वर पासवान सहित दर्जनों अन्य लोग मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



