दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के माली नबीनगर मुख्य पथ के झरहा मोड़ के समीप सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव एवं क्षतिग्रस्त बाइक पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।युवक की पहचान माली थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी सुनील सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सूर्यमणि सिंह के रूप में हुई है । सुबह जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तब इसकी सूचना माली थाना को दी गई ।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। शव की पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी गई।परिजनों ने बताया कि सूर्यमणि की चचेरी बहन की शादी शनिवार को थी।सूर्यमणि गुरुवार की रात को औरंगाबाद कुछ सामान लेने गया था । घटनास्थल और बाइक को देखने पर पुलिस प्रथम दृष्टि में इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रात में कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारी होगी।वहीं परिजन इसे हत्या बता रहे है उनका कहना है कि हत्या कर दुर्घटना का रूप दिया गया है।उनलोगों का कहना है कि युवक गले में सोने का चैन पहना हुआ था जो गायब है जिससे हत्या की आशंका बढ़ गई है।थानाध्यक्ष के प्रभार में रहे एस आई सुबोध कुमार मंडल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगा।इधर घर में शादी की खुशियां मातम मे बदल गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



