google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्पाद विभाग की टीम ने पूर्व किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष हीरा पासवान के साथ अन्य दो लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

दैनिक समाज जागरण किशनगंज

फ़रिमगोला चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक मनोरंजन मेहता के द्वारा जांच अभियान चलाया गया. जांच अभियान के दौरान 400 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ के एक तस्कर मोहम्मद जमील ग्वाल पोखर निवासी को गिरफ्तार किया. वहीं दूसरी और उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक मोहम्मद अफसर अली अपने टीम के साथ विलायती बड़ी कब्रिस्तान के समीप जांच अभियान चलाया. इस दौरान शराब के साथ पूर्व किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष हीरा पासवान और आजाद रजक को गिरफ्तार किया. वही गिरफ्तार तीनों व्यक्ति का सदर अस्पताल में उत्पाद विभाग के द्वारा स्वास्थ्य जांच कराकर मध निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक के हिरासत में जेल भेज दिया.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)