निकाला गया जुलुस, लोगों ने घरों में लहराया महावीर पताका
दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़ : रविवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अहले सुबह श्रद्धालुओं का कारवां विभिन्न महावीर मंदिरों में जुटने लगा। मंदिरों में लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ महावीरी पताका फहराया और पूजा-अर्चना की। लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया। रामनवमी के इस मौके पर पूरा कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र भक्ति भाव में रंगा नजर आया। अधिकतर लोगों ने रामनवमी पर अपने घरों में महावीर झंडा फहराया। इधर तिरुलडीह में रामनवमी के अवसर पर महाबीर क्लब तिरुलडीह के द्वारा भव्य आखड़ा जुलुस निकाला गया। वही तिरुलडीह हनुमान मंदिर के समीप लाठी खेल का आयोजन हुआ। जहां महाबीर क्लब तिरुलडीह और कुदा गांव आखड़ा टीम ने लाठी खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान लाठी, भाला, तलवार से दोनों आखड़ा टीम ने हैरतअंगेज करतब दिखाया। इस दौरान हजारों की संख्या में आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे। जुलुस के दौरान कुकड़ू अंचल के सीओ सत्येंद्र नारायण पासवान और तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार में पुलिसबल के साथ मोर्चा संभाले हुए थे। वहीं पूरे कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए थे।
तिरुलडीह में 1985 से होता है लाठी खेल का आयोजन
महाबीर क्लब तिरुलडीह अखाड़ा के संरक्षक दधी प्रसाद कुईरी ने बताया कि तिरुलडीह में सन 1985 से बजरंगबली मंदिर में रामनवमी के अवसर पर लाठी खेला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पुरे गांव व आसपास के गांवों के सहयोग से बजरंगबली अखाड़ा के द्वारा भव्य झंडा जुलूस निकाला जाता है। वर्षों से रामनवमी पर्व के मौक़े पर झंडा जुलूस निकाला जाता है और पूजा अर्चना किया जाता है। शांतिपूर्ण रामनवमी का त्यौहार संपन्न होने पर उन्होंने प्रशासन और ग्रामीणों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर पुलिस- प्रशासन का काफी सहयोग रहा। मौक़े पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक़ साव, मुखिया रामबालक सिंह मुंडा, समाजसेवी प्रकाश साव, पूर्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, समाजसेवी बिजय कुईरी, एई सुदर्शन राणा, जेई भोलानाथ महतो, चंदन कुईरी, रमेश कुईरी, सुफल प्रमाणिक, सुग्रीव महतो आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



