google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अग्नि मंथन के जरिए प्रज्वलित ज्वाला से हवन कुंड में लगी आग, दी गई आहुति

विराट रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा

विनोद कुमार सिंह/ दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में वृहस्पतिवार को तीसरे दिन अग्नि मंथन के जरिए निकली ज्वाला से हवन कुंड में लगी आग, दी गई आहुति। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विराट रूद्र महायज्ञ के तीसरे दिन किए गए अग्नि मंथन के जरिए निकली ज्वाला से हवन कुंड में लगी आग में जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। जिससे पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निजात मिल सके। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया।
यज्ञाचार्य राजेश तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य गिरीश पाठक व आचार्य रेवती तिवारी के जरिए विराट रुद्र महायज्ञ का कार्यक्रम तीसरे दिन संपन्न कराया गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। नागालैंड से आए संत शिरोमणि कथा व्यास पंडित राजेश तिवारी के जरिए सुनाई गई कथा का भी श्रद्धालुओं ने श्रवण किया।
विराट रुद्र महायज्ञ के यजमान परमानंद मौर्या व उनकी धर्मपत्नी भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या के साथ ही राजकुमार गुप्ता, रीता देवी, करुणा सिंह, सीता अग्रवाल, सत्या मौर्या, कलावती चौबे, कृष्णावती, विमला देवी, हीरा सिंह, कालो देवी आदि मौजूद रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)