google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फ्रैक्चर के मरीज को 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने इलाज देते हुए समय से पहुंचाया अस्पताल

कमलेश कुमार दैनिक समाज जागरण

मैनपुरी। एंबुलेंस सेवा प्रतिदिन सैकड़ों गंभीर मरीजों की जान बचाने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित 108 एंबुलेंस सेवा समय पर पहुंचकर मरीजों की जान बचाने के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है। संचालित निशुल्क एंबुलेंस सेवा प्रतिदिन सैकड़ों गंभीर मरीजों को समय पर पहुंचकर सीन से अस्पताल और जब डॉक्टर रिफर कर देते है तो बड़े अस्पताल ले जाकर जान बचाती है। एंबुलेंस में तैनात प्रशिक्षित ईएमटी रास्ते उसके बीपी, पल्स समेत अन्य शरीर की स्थिति की जानकारी लेकर विभागीय डाक्टरो की टीम से सुझाव लेकर मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाते है सोमवार को जिले की 108 वाहन यूपी32बीजी 8880 पर फ्रैक्चर का केस आया पायलट भूपेंद्र सिंह मौके पर एम्बुलेंस लेकर पहुंच गए, मरीज राजेंद्र सिंह उम्र 70 साल की हालत को देखकर ईएमटी विमलेश कुमार ने सीन पर ही उनके फ्रैक्चर वाले हिस्से को स्प्लिंटिंग कर एंबुलेंस में शिफ्ट कर रास्ते में ईएमटी की सूझबूझ के साथ डाक्टर राकेश को मरीज के बारे में जानकारी दिए । डाक्टर राकेश के द्वारा बताए गए सुझाव के माध्यम से मरीज को इंजेक्शन और आई वी फ्लूड लगाते हुए व प्राथमिक उपचार के साथ मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल(मैनपुरी) में भर्ती कराया गया, जिससे मरीज की जान बच गई। अटेंडर द्वारा हमारे सहयोगी, हमारी 108 सेवा और हमारी संस्था की प्रशंसा की गई। उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस सेवा का संचालन ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस करती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)