google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सबको मिले पक्का मकान यही सरकार की मंशा: राजेश कुमार सिंह

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।
मंगलवार को विकास खंड बड़ागांव के सभागार में आयोजित समारोह मे खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने नये चुने गये पीएम आवास के लाभार्थियो को आवास का स्वीकृतिपत्र सौंपा, साथ ही निर्मित आवासो के लाभार्थियो को आवास की चाभी सौंपी।
कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाते हुए प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के नव लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान करने के साथ इकतीस लाभार्थियों जिन्होंने आवास पूर्ण किया था को चाबी सौंपी।
वर्ष 24 – 25 में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के लाभार्थी नव लोगो को स्वीकृति पत्र देकर अति शीघ्र आवास निर्माण करने का निर्देश दिया तथा इकतीस लोगो को प्रधान मंत्री आवास (ग्रामीण) पूर्ण किए लाभार्थियों को चाभी प्रदान कर गृह प्रवेश कराया गया।
इस अवसर पर बीडीओ बड़ागांव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आवास विहीनो को छत मुहैया कराने से बेहतर पीएम को उनके जन्मदिन पर कोई उपहार नही हो सकता।
समारोह मे एडीओ पंचायत सुनील सिंह, एडीओ सहकारिता रजनीश पांडेय, एडीओ आइएसबी बृजेश सिंह एडीओ एस टी राजेश सहित अन्य व लाभार्थी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)