पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
पदमा प्रखंड के सरैया स्टैंड में दस दिनों तक चले वासंती नवरात्र महोत्सव का समापन बीते शुक्रवार को भव्य विसर्जन के साथ हुआ। पूरे नौ दिनों तक क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। विद्वान आचार्य संत कुमार पाठक के मंत्रोच्चार से माहौल पूरी तरह भक्तिमय और पवित्र हो गया।
ज्ञात हो कि सरैया स्टैंड में यह परंपरा वर्षों पूर्व शुरू हुई थी, जो निरंतर जारी है। वासंती नवरात्र के नौवें दिन चैत्र रामनवमी का पर्व भी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें महावीरी झंडों की छटा और बजरंगबली व श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। विसर्जन के अवसर पर आचार्य संत कुमार पाठक ने पूजा समिति के सभी सदस्यों को मां दुर्गा के आशीर्वाद स्वरूप चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शशि मेहता, कोषाध्यक्ष परमेश्वर मेहता, सचिव अशोक कुशवाहा, उपकोषाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, व्यवस्थापक नागमणि मेहता सहित सुरेश कुमार पांडेय, टिंकू शर्मा, कपिलदेव मेहता एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



