google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ऐतिहासिक सगरा तालाब जीणोद्धार का भूमिपूजन भी ऐतिहासिक

नगर में कलश यात्रा निकल कर पहुंचे सगरा तालाब

अन्तर्राष्ट्रीय संत बच्चू महराज, हिमाद्री सिंह सांसद शहडोल, के व्दारा किया गया भूमिपूजन

बिरसिंहपुर पाली— उमरिया जिले के ऐतिहासिक सगरा तालाब का भूमिपूजन आज अमोलेश्वर धाम के अंतराष्ट्रीय प्रसिद्ध संत बच्चू महराज जी के पावन सानिध्य एवं शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह , नगर पालिका परिषद पाली की अध्यक्ष सुश्री शकुंतला प्रधान जी , जिला पंचायत अध्यक्ष अंजू पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री ज्ञानवती सिंह नगरपालिका परिषद नौरोजाबाद की अध्यक्ष श्रीमती कुशल सिंह,भाजपा के अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल , पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश मिश्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द प्रसाद तिवारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश पालीवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद ऊषा कोल नगरपालिका परिषद उपाध्यक्ष राजेश पटेल परिषद के गणमान्य पार्षदों की उपस्थिति में सगरा तालाब का भव्य एवं ऐतिहासिक भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
विदित होवे कि पाली नगर का बहुप्रसिद्ध सगरा तालाब जो लंबे अरसे से दुर्दशा का शिकार हो गया था,जिसे जीणोद्धार की दरकार थी , जिसके जीणोद्धार और सौन्दर्यीकरण की बहु प्रतीक्षित मांग आज पूरी हो गई। बताया जाता है कि इस तालाब के जीर्णोद्धार और सौन्दर्यीकरण के काम को आगे बढ़ाने का काम नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष सुश्री शकुंतला प्रधान के अथक प्रयासों से पूरा हो गया । बताया जाता है कि सगरा तालाब के जीर्णोद्धार और सौन्दर्यीकरण के लिये साऊथ इस्ट कोल फील्ड्स लिमिटेड जोहिला क्षेत्र के सामुदायिक विकास निधि से 4.08 करोड़ रुपए लाने का काम सुश्री शकुंतला प्रधान ने किया है । इस निधि से सगरा तालाब का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा । इस अवसर पर शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा कि नगर के गौरवशाली तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण की बहु प्रतीक्षित मांग की पूर्ति हुई है , इसमें नगरपालिका परिषद का प्रयास सराहनीय रहा है , इसका श्रेय नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुश्री शकुंतला प्रधान को जाता है जिन्होंने अथक प्रयास करके सी एस आर मद से सगरा तालाब के लिए धन राशि लाने का काम किया है । नगर पालिका परिषद पाली की अध्यक्ष सुश्री शकुंतला प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि नगर का सगरा तालाब जो कि नगर के गौरव से जुड़ा हुआ है , इसके सौन्दर्यीकरण और जीणोद्धार की लगातार मांग उठती रही है , जिसके लिए पहले भी काफी प्रयास किए जाते रहे हैं ,नगर की इस महती जरूरत को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने इसके सौन्दर्यीकरण करने का संकल्प पारित किया गया था , जिसके लिए धन की बड़ी समस्या खड़ी थी, जिसके लिए एस ई सी एल के सी एस आर मद से धन राशि प्राप्त हुई है जिससे इस तालाब को सुंदर बनाने का काम किया जायेगा । इसके लिए आज भूमि पूजन कार्यक्रम सांसद हिमाद्री सिंह के हाथों से किया गया है ।
आज का कार्यक्रम नगर मे अमिट छाप छोड़ गया। आज के कार्य क्रम का शुभारंभ गेस्ट हाउस पाली से डी जे,बैण्ड बाजा के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें नगर के सैकड़ों युवतियां और गणमान्य नागरिकों ने अपने सिर पर ज्योति कलश लेकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए सगरा तालाब स्थित हरिहर दरबार पहुंचा। इस कलश यात्रा में संत बच्चू महराज जी रथ पर सिंहासन आरूढ़ हो कर साथ चल रहे थे। हरिहर दरबार पहुंच कर पूजन आराधना करने के बाद संत शिरोमणि बच्चू महराज, एवं मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों के हाथों भूमिपूजन किया गया । भूमि पूजन के पश्चात हरिहर दरबार में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया था , जहां पर कार्यक्रम में पधारे नागरिकों, ने प्रसाद ग्रहण कर बिदा हो गये ।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भंडारी सचिव की उपस्थिति

पाली नगर के सगरा तालाब के भूमिपूजन कार्यक्रम में ज्वाला धाम के पंडा भंडारी सिंह की मौजूदगी को लेकर नगर में चर्चा का विषय बना रहा । बताया जाता है कि भंडारी सिंह करकेली जनपद पंचायत के देवगवां खुर्द ग्राम पंचायत के सचिव पद पर पदस्थ हैं। यह एक ऐसे सचिव है जो कि कभी भी ग्राम पंचायत नही जाते और न ही पंचायत के मौलिक काम में इनकी कभी रूचि रहती है । उचेहरा ग्राम पंचायत में लगभग दो दशक पदस्थ रहकर करोड़ों रुपयों का गमन कर चुके हैं , जिनके दस्तावेज भी आज पंचायत से गायब है । बताया जाता है कि यह सचिव कम मढाधीश ज्यादा बन गये है ।काल नेमी का दुशाला ओढ़कर यह भंडारी सिंह ग्राम पंचायत और ज्वाला धाम दोनों जगह से अकूत धन संपत्ति अर्जित करने की होड़ में लगे हुए हैं ।यह सब कुछ उमरिया जिला प्रशासन के मौजूदगी में और नाक के नीचे सरेआम चल रहा है । लेकिन ऐसे काल नेमियो का भेद खोलने वाले प्रशासनिक अधिकारियों ने आंख बन्द कर सब कुछ देख रहे हैं । इनके विरुद्ध गंभीर शिकायत जिला प्रशासन को की गयी है , लेकिन कुंभकर्णी निंद्रा में लीन जिला प्रशासन के ऊपर ऐसे पाखंडियों ने मखमली दुशाला ओढ़ाकर गहरी नींद में सुला दिया है । देखना लाजिमी होगा कि ऐसे कब तक सचिव को बिना काम किए मुफ्त में वेतन भत्तों से भ्रष्ट सचिवों को जिला प्रशासन पालने -पोषने का काम करती रहेगी ।

विधायक की कमी बनी चर्चा का विषय

भूमि पूजन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मानपुर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक सुश्री मीना सिंह आज फिर कार्यक्रम में भाग नहीं ली ।नगर के गौरवशाली सगरा तालाब तालाब के भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक सुश्री मीना सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रही , लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कार्यक्रम में उपस्थित न होना
चर्चा का विषय बना रहा ।इस कार्यक्रम में शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही, वही विधायक का न पहुंचने पर चर्चा स्वाभाविक हो गया था ,हर एक के जुबान से यह निकल रहा था कि अरे विधायक जी नहीं पहुंची । यद्यपि नगरपालिका परिषद पाली के व्दारा आंमत्रित कार्ड में सुश्री मीना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में नाम उल्लेखित है । कार्यक्रम स्थल में बड़े बड़े बैनरों में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आपका नाम, और तस्वीरें जगमगा रही थी । फिर भी उनका न पहुंचना लोगों की समझ से परे है ‌


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)