google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार दो घायल

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआं वाजिदपुर चौराहे पर बुधवार की दोपहर में तेज रफ्तार एक ट्रक ने स्कुटी में जोरदार धक्का मार दिया जिससे उसपे सवार एक युवक और एक महिला घायल हो गये घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद आंशिक रूप से घायल स्कुटी चालक ने ट्रक और चालक के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।जानकारी के अनुसार चौबेपुर थाना क्षेत्र के नई कोट मुस्तफाबाद निवासी मनीष कुमार घटना के दिन दोपहर में मिर्जापुर जनपद के कछवां थाना अंतर्गत खैरा गांव निवासी अपने रिश्तेदार शांति देवी को लेकर घर लौट रहे थे तभी घटना स्थल के पास यह घटना घटित हो गयी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)