google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कानपुर में जारी रफ्तार का कहर, चालक समेत दो शिक्षिकाओं की मौत ,एक गंभीर

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां जिले भर में असमय मौत के रूप में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। उसने चालक समेत दो शिक्षिकाओं की भी जान ले ली जबकि एक घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना तेज रफ्तार कार और बस की जोरदार टक्कर के फलस्वरुप हुई ।
घटना बिठूर थाना क्षेत्र में नारा मऊ के पास हाईवे पर हुई। उस समय कल्याणपुर के नया शिवली रोड निवासी 37 वर्षीय शिक्षिका आकांक्षा मिश्रा उन्नाव के कंपोजिट विद्यालय जमाल नगर सफीपुर रोज की तरह कार से जा रही थीं। इस दौरान उनके साथ 41वर्षीय शिक्षिका अंजुला मिश्रा निवासी विश्व बैंक बर्रा, रिचा अग्निहोत्री निवासी कल्याणपुर गूबा गार्डन भी थीं। सुबह करीब 7.30 बजे नारामऊ नई क्रॉसिंग के पास उनकी कार और बस में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें तीनों शिक्षिकाएं और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान शिक्षिका आकांक्षा मिश्रा और अंजुला मिश्रा की मौत हो गई। थोड़ी देर बाद कार ड्राइवर विशाल द्विवेदी निवासी कश्यप नगर कल्याणपुर को भी मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल ऋचा अग्निहोत्री का इलाज चल रहा है।
हादसे में जान गंवाने वाली शिक्षि‍का आकांक्षा मिश्रा और अंजुला मिश्रा और ड्राइवर विशाल द्विवेदी के घरों में मातम पसरा है। उन्‍हें जानने वाले शिक्षक, कर्मचारी और छात्र भी बेहद दुखी हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों की लाशों को पोस्टमार्टम भेज कर घटना की जांच की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)