समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणासी । पिंडरा खाद्य व रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने मंगलवार को सुबह लखनऊ से वाराणसी आते समय फूलपुर स्थित गेंहू क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण कर किसानों से मिलकर जानकारी ली और सचिव को खरीद बढ़ाने का निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने किसानों को माला पहनाकर स्वागत किया ।
राज्यमंत्री सुबह 11 बजे गेंहू क्रय केंद्र फ़ूलपुर पहुँचे और वहाँ उपस्थित किसानों से मिलकर गेंहू बेचने के दौरान आने वाली समस्या को पूछा लेकिन किसानों ने क्रय केंद्र की स्थिति को संतोषजनक बताया। राज्यमंत्री ने इस दौरान उपस्थित किसानों को माला पहनाकर कर स्वागत भी किया। इस दौरान किसानों ने जर्जर क्रय केंद्र के भवन को नए सिरे से बनवाने की मांग की। जिसपर उन्होंने अधिकारियों से वर्तमान कर समस्या समाधान काआश्वसन दिया।
आधे घंटे तक केंद्र पर रहे राज्यमंत्री ने अब तक की हुई खरीद के बाबत सचिव इंदुप्रताप सिंह से ली। सचिव द्वारा बताया गया है 9 अप्रैल से खरीद शुरू हुई है और 5 किसानों से 198 कुंतल गेंहू की खरीद अब तक हो चुकी हैं। जिसमे अभी किसानों का भुगतान नही हो पाया है। जिसपर राज्यमंत्री ने किसानों से सम्पर्क कर खरीद बढ़ाने व भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस दौरान राज्यमंत्री ने किसान जगदीश सिंह, गया पटेल, माहेश्वरी सिंह व ओमप्रकाश सिंह समेत एक दर्जन किसानों को सम्मानित किया।
निरीक्षण के दौरान आर एम विपणन सुनील भारती, आर एम पीसीएफ भूपेंद्र कुमार सिंह, एडीओ सहकारिता प्रियंका चौबे समेत अनेक अधिकारी रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



