google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राम नगीना ग्रुप आफ कॉलेज मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व

सांस्कृतिक कार्यक्रम मे कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत कर शहीदों को किया नमन

उपेन्द्र कुमार तिवारी/ समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी -रेनुकूट मार्ग पर मझौली ग्राम मे स्थित रामनगीना ग्रुप आफ कॉलेज मे आज शुक्रवार को 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमे कॉलेज के छात्र/ छात्राओं ने प्रभात फेरी का जुलूस निकाला, जो संस्था के कैंपस से निकलकर मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस कालेज प्रांगण मे आया। इस दौरान पूरा क्षेत्र छात्र/ छात्राओं द्वारा लगाए गए देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। आपको बता दें कि राम नगीना ग्रुप आफ कॉलेज के छात्र / छात्राओं के द्वारा निकाले गए प्रभात फेरी के जुलूस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर आसपास के ग्रामीण लोग भी देशभक्ति के रंग मे सराबोर हो गए। कार्यक्रम मे मौजूद डायरेक्टर आनंद प्रकाश सिंह यादव एवं मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान मझौली मोतीलाल गुप्ता ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्था के संरक्षक उपेंद्र कुमार यादव ने माँ सरस्वती के चित्र के पास दीप प्रज्वलित कर सास्कृतिक कार्यकम की शुरुआत किया। इसके उपरांत कॉलेज के छात्रों ने देशभक्ति से ओत परोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहां मौजूद सभी लोगों को देश भक्ति के रंग मे रंग दिया। जबकि कार्यक्रम के अध्यक्षता सुभांगी अग्रहरि ने की। इस मौके पर शिक्षक विवेकानंद, शशांक, दिलीप, राजकिशोर कनौजिया, शुभांगी, प्रियंका, आराधना, मंजू, उर्मिला, सलोनी, शशिकांत यादव, विपिन यादव सहित कॉलेज के अन्य कर्मचारी एवं छात्र/ छात्राओं के साथ बड़ी संख्या मे ग्रामवासी मौजूद रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)