राहुल कुमार गुप्ता
संवाददाता विष्णुगढ़।
विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार पंचायत के केन्दुआडीह निवासी बसंत नायक पत्नी भुनेश्वरी देवी की घर शुक्रवार को लगातार हो रही भारी बारिश से घर का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश से देर रात अचानक घर का आधा हिस्सा ढह कर गिर गया। और घर में पुरा पानी घुस गया जिसके कारण घर के समान का भी काफी नुकसान हुई है. गनीमत घटना की रात उसी मकान में घर के लोग सोया हुआ था इस घटना से बाल- बाल बच गए। घर के अलावा किसी भी प्रकार की जान की क्षति नहीं हुई है। घर की आधी हिस्सा टूट जाने से घर में रहने पर घर के परिवार विवश और काफी चिंतित है। आपको बता दे की बसंत नायक का घर इसके पहले भी बारिश के कारण घर के कुछ हिस्सा ढह कर गिर गया था, किसी तरह घर को मरमती करके रह रहे थे। वो भी अब ढह कर गिर गया। जिससे परिवारों को काफी दिक्कत हो रही है। इन्होंने सरकार से आर्थिक मदद हेतु आशियाना की मांग की है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



