अश्वनी कुमार शर्मा ने एक तो गोरी तेरे नैन कटीले, दूजे गोरे गाल बड़े गीत के माध्यम से बांधा समां
दैनिक समाज जागरण (प्रवीण कुमार)
चन्दौसी। मंगलवार को मानव हितार्थ संस्था मानवाधिकार संघ के तत्वावधान में सीता आश्रम रोड स्थित छोटे लाल कॉलोनी में पवन अग्रवाल मेंथा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर होली मिलन कार्यक्रम सभी लोगों द्वारा एक दूसरे के गले मिलकर उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने होली के त्यौहार का महत्व समझाते हुए कहां होली रंगों का त्यौहार है जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत और बसंत ऋतु के आगमन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है और इसमें होलिका दहन तथा रंग खेलने की परंपरा है। जगदीश राणा ने कहा हम होली पर रंगों से इसलिए खेलते हैं क्योंकि होली के रंगों से जीवन में सकारात्मकता एवं शांति के साथ साथ हर रंग जीवन के अलग अलग पहलुओं का प्रतीक है जैसे लाल रंग प्रेम और ऊर्जा, हरा रंग प्रकृति और खुशी एवं पीला रंग ज्ञान और शांति का प्रतीक है संस्था के प्रदेश संयोजक अश्वनी कुमार शर्मा ने ’एक तो गोरी तेरे नैन कटीले, दूजे गोरे गाल बड़े’ अपने गीत के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के मन में एक नई ऊर्जा व जोश भर दिया। कवि जयशंकर दुबे नें ’होली आई रे आई होली आई रे’ कवि सुखपाल सिंह गौर ने ’अपने बुजुर्गों के संग हम रंग रंग खेलेंगे, लगा चरणों में रंग आशीर्वाद ले लेंगे। उनके हृदय को सेवा से प्रफुल्लित कर दिया। शान्ति राणा शान्ति ने अंहकार का ताज पहनकर खुद को ऊंचा समझते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन अग्रवाल नें तथा संचालन अशवनी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के साथ साथ त्रिमोहन सिंह यादव, अरुण कुमार शर्मा, दिनेश भारद्वाज, आशीष पाल, डॉक्टर दीपचंद अग्रवाल, ब्रजगोपाल गुप्ता, राजू बनर्जी, संजीव कुमार सिंह, हरीश कठेरिया, पवन अग्रवाल, अश्वनी कुमार शर्मा, डी. के. अग्निहोत्री, जगदीश राणा, सुखपाल सिंह गौर, शान्ति राणा,विक्रम सिंह,जयशंकर दुबे, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



