दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नव चक्रवाती तूफान का असर नबीनगर प्रखंड में भी दिखने लगा है।आज सुबह से ही नबीनगर और आसपास के इलाकों में आकाश में काले बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने से मौसम में ठंडक और उमस बनी रही। वहीं शाम होते-होते हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।हल्की बारिश से किसानों के चेहरे पर चिंता देखी गई, क्योंकि धान की कटनी का समय चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खुले में रखे अनाज को सुरक्षित रखने की अपील की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



