google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था वा उत्कृष्ट कार्यकुशलता पर थाना प्रभारी मानपुर मुकेश मर्सकोले को प्रभारी मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी मे प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित,की गई प्रशंसा

उमरिया जिला मुख्यालय के अमर शहीद स्टेडियम में 76 वें गणतंत्र दिवस पावन पर्व पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने थाना प्रभारी मानपुर मुकेश मर्सकोले को बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था के साथ उत्कृष्ट कार्यकुशलता पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और खुले मंच से प्रशंसा की गई। इस दौरान विधायक बाँधवगढ़ शिवनारायण सिंह लल्लू भैया,कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन,पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू,अध्यक्ष जिला पंचायत अनुजा पटेल सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी,गणमान्य नागरिक सहित आमजन एवं स्कूल के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विदित हो कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय के अमर शहीद स्टेडियम मे ऐतिहासिक व सामूहिक कार्यक्रम संपन्न किया जाता है इस अवसर पर जिले में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों की लगनशीलता एवं बेहतर कार्यशैली को देख उन्हे चिन्हित किया जाता है फिर उन्हे भरे मंच से उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए जिले के जिम्मेदारों द्वारा मुख्य अतिथि के हाथों प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इसी कड़ी में मानपुर के थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले का भी नाम कार्यालय पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्य को देखते हुए उनका नाम लिस्ट में अंकित किया गया और 76 वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सामूहिक मंच से प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य कुशलता की प्रशंशा की गई। वहीं मानपुर थाना परिसर में पदस्थ पुलिस स्टाप को जैसे ही उक्त प्रशंसनीय कार्य की जानकारी लगी वे सभी बड़े हर्षोल्लास के साथ थाना परिसर में ढोल नगाड़ों की व्यवस्था बनाते हुए अपने प्रभारी के आने की बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करने लगे और जैसे ही थाना प्रभारी पहुंचे वैसे ही ढोल नगाड़ों की गड़गड़ाहट के बीच सभी पुलिस स्टाप ने बड़े ही जोश और उत्साह के साथ अपने प्रभारी का फूल मालाओं से स्वागत कर मुंह मीठा कराया। जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा कहा गया कि यह सब आप सब स्टाप के द्वारा की गई कड़ी मेहनत का परिणाम है। हम चाहते हैं की इसी तरह हम सब अपनी मेहनत व ईमानदारी के साथ मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि मानपुर थाने की साख पूरे जिले में बरकरार रहे। आपको जानकारी हो कि जब से थाना प्रभारी मानपुर मुकेश मर्सकोले ने थाना का प्रभार संभाला है तभी से वह अपने अनोखे कार्य के चलते सुर्खियों में बने ही रहते हैं वह हमेशा हर धार्मिक व परंपरागत कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने में अग्रसर रहते हैं जिस कारण से क्षेत्र में उनकी एक अलग ही पहचान बनी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)