वरिष्ठ पत्रकार श्याम गौर, सत्यदेव चतुर्वेदी, आशीष सोनी बने संरक्षक
कटनी।अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा के मार्गदर्शन में वॉइस ऑफ मीडिया कटनी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शैलेश पाठक ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नवीन कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकारों को शामिल कर संगठन के मुख्य उद्देश्य पत्रकारों और पत्रकारिता के लिए संघर्ष का भरोसा दिया गया है। शहर के वरिष्ठ पत्रकार सर्वश्री श्याम गौर, सत्यदेव चतुर्वेदी,आशीष सोनी को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है।
वॉइस ऑफ़ मीडिया कटनी की घोषित हुई नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष शैलेश पाठक,
उपाध्यक्ष पद पर अनिल राज तिवारी,संजीव वर्मा,प्रेम सिंह, संजय गुप्ता की नियुक्ति की गई है। इसी तरह महासचिव अशोक वर्मा,सहसचिव नितिन चावरे,
कोषाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, कार्यकारी सहायक कमलेश तिवारी, कार्यकारी सहायक संजय खरे को शामिल किया गया है।
कार्यकारिणी में संगठक पद पर विकास बर्मन,लीलाधर जाटव,सुनील यादव,सचिन तिवारी को शामिल किया गया है।प्रवक्ता के पद पर आशीष रैकवार,जनसंपर्क प्रमुख सुजीत तिवारी रहेंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में मुकेश तिवारी,हीरा विश्वकर्मा,असलम खान,गोलू शुक्ला,प्रवीण पाराशर,रवि ठाकुर ,सूर्यकांत सोलंकी,राजू दासवानी शामिल है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



