*5 कम्प्यूटर लैब होगी जेल के अंदर स्थापित।मिलेगा बेहतर हुनर।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदियों के बेहतर जीवन मे कौशल जागृति पैदा करने के उद्देश्य को लेकर सामाजिक क्षेत्र की संस्था “मेकिंग द डिफरेंस फाउंडेशन” की ओर से जेल के अंदर कम्प्यूटर लैब स्थापित करने का सराहनीय कार्य करेगी।
प्रिंस चौबे के अनुसार मानवता हमारी संस्कृति व संस्कार है जिसमें मानव सहित जीव जंतुओं को आश्रय व सेवा का कार्य होता है।इन्ही उद्देश्यों को लेकर निरीह ,गरीब,जरूरतमंदों व भविष्य के कर्णधारों के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी संस्था करने के लिए आगे आई और समन्वयन के साथ सहयोग की भूमिका निभा रही है। किसी भी इंसान के अंदर हुनर ,कौशल ,कला का विकास कर उसके आत्मनिर्भर बनाने का कार्य जेल के चहारदीवारी के भीतर पांच कम्प्यूटर लैब स्थापना कर कम्प्यूटर शिक्षा की जानकारी देकर किया जाएगा। इससे एक परिवार अपने जीवन के रफ्तार के चक्के को गतिमान बनाये रखने का कार्य करेगा। वह कैदी के कालिख को अपने कौशल सेवा से मिटाने का कार्य कर इंसानियत का मिशाल जलाने का कार्य करेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



