अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
जमशेदपुर झारखंड 21 जून 2026 : मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने तथा पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली और दायित्वों की विस्तृत जानकारी देने पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिल्पी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक कंचन प्रमाणिक तथा प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) रजनी बंसल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष गुरुचरण मोहंती, तीर्थराज मनी तिवारी तथा जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) चरणजीत कौर भाटिया ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान संगठन को जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक मजबूत करने, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा मानवाधिकार संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सुनीता ओझा, संजय कुमार झा, आशा यादव, अविनाश कुमार मार्डी, कार्तिक प्रमाणिक, जैक मार्डी, प्रकाश मार्डी, मौलाना अंसार खान, शिल्पी चक्रवर्ती, सीमा मोहंती, सुनीता देवी, भोले शंकर, राजेश गोप, संजीव गोप तथा जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



