google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोडल अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक सम्पन्न

नोडल अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक सम्पन्न

दैनिक समाज जागरण विपिन कुमार श्रीवास्तव

       नोडल अधिकारी श्रीमती कंचन वर्मा महानिरीक्षक निबन्धन स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त सम्बन्धित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए वृक्षारोपण के महाभियान को जन सहभागिता से  बृहद स्तर पर पौधों का रोपण करने हेतु ससमय तैयारी पूरी कर ले। 
   उन्होंने बताया कि 01 जुलाई से 07 जुलाई तक वन महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। जिसके लिए पौध रोपण का लक्ष्य विभागवार आवंटित किया गया है। जिसमें विभागवार पौध रोपण हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि पौधरोपण हेतु निर्धारित लक्ष्य को गंभीरता से लेते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें, तथा सुनियोजित ढंग से पौधरोपण कराना भी सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
   उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से ही पर्यावरण में आ रहे असंतुलन को रोका जा सकेगा। वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। इनसे अनेक प्रकार की सुविधाएं मिलती है। यह मानव जीवन के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार हैं। उन्होंने कहा कि वन पेड़-पौधे ही नहीं हैं अपितु ये अनेकों उपयोगी जीव-जंतुओं व औषधियों का भंडार भी हैं, इससे गिर रहे जलस्तर को भी रोका जा सकेगा।
        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, डीएफओ वन विभाग आर.के. त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, समस्त उप जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीवीओ रविंद्र सिंह राठौर, तहसीलदार सदर राजीव मोहन सक्सेना, सहकारिता अधिकारी, ईओ गोण्डा, डीडी कृषि, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीसी मनरेगा संत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, आरटीओ विभाग, जिला उद्योग अधिकारी, एक्सईएन आर.ई.एस, एक्सईएन विद्युत, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)