जमीनी विवाद में दबंगों ने पीटा, पुलिसकर्मी की मौजूदगी में वारदात
समाज जागरण
शाहजहांपुर/ जलालाबाद में नगर पालिका सभासद संतोष शर्मा और उनकी विधवा मां पर हमला हुआ है। यह घटना कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की मौजूदगी और सहयोग में हुई, जिसका फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। यह हमला मोहल्ला जमदग्नि नगर में जमीनी विवाद को लेकर हुआ। सभासद संतोष शर्मा और उनकी मां को दबंगों ने पीटा, जिससे वे घायल हो गए। आरोप है कि जलालाबाद कोतवाली का एक पुलिसकर्मी इस दौरान मौजूद था और उसने हमलावरों का साथ दिया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू करती है खबर शुक्रवार दिन के 1:00 की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावर सभासद को पीट रहे हैं और पुलिसकर्मी उनके साथ खड़ा है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से दोषी पुलिसकर्मी और हमलावरों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव तोमर ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे बताया कि पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



