मेला जा रही महिला से की गई छीना झपटी, अपने ही त्यौहार में विलाप करते घर लौटी अपने बच्चों के साथ महिला।
समाज जागरण,
अनिल कुमार मिश्र, ब्यूरोचीफ
झारखंड प्रदेश।
02 नवंबर 2023
झारखंड प्रदेश के धनबाद जिला में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है और पुलिस तमाशबीन हैं ऐसी शिकायतें लगातार जनमानस से मिल रही है। क्या पुलिस के संरक्षण में आज सामाजिक तत्व एवं अपराध करें बेलगाम है क्या लूट की शेरदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन के थैली तक पहुंचती है आखिर पुलिस अपराध कर्मियों के प्रति में मेहरबान क्यों है यह जनमानस के जेहन में कौतूहल का विषय बन चुका है!
बताते चलें कि इन दिनों मुस्लिम समुदायो का उर्स का मेला का माहौल है । मेल को देखने के लिए धनबाद जिले के लोयाबाद ,7 नंबर से एक महिला अपने बच्चों के साथ अपने घरेलू काम को समाप्त कर रात्रि में मेला देखने के लिए निकली । महिला अपने बच्चों के साथ जैसे ही लोयाबाद 6 नंबर मुख्य मार्ग पर पहुंचने वाली थी तभी अंधेरी झाड़ियां से अचानक चार-पांच नकाबपोश अपराधी झाड़ियां से निकलकर महिला पर हमला करते हुए उसके बच्चों को धक्का देकर , महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए उसके पर्स को लेकर अंधेरे में फरार हो गए । महिला लोयाबाद थाना निवासी है जिसका नाम गुलनार मूल है ।
साझा की गई जानकारी के अनुसार महिला के पर्स में लगभग ढाई हजार रुपए थे । महिला के शोर मचाने पर उसी रास्ते से मेला जा रहे लोग महिला की तरफ दौड़े और लोगों की भीड़ लग गई , पर तब तक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चुके थे। महिला आंसुओं से अपनी आंखों को भरे हुए सिसकियां लेती हुई , अपने बच्चों को समेटते हुए वापस घर की ओर चली गई । पर जाते-जाते अपनी आंसुओं से एक सवाल प्रशासन के ऊपर छोड़ गई कि, आखिर कब तक चलेगा धनबाद में यह रावण राज ?
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



