google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नगर परिषद का डस्टबिन उखाड़कर फेंका, स्थानीय लोगों में आक्रोश

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों पर हजारों रुपये खर्च कर डस्टबिन लगाए गए हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इन सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।


ताजा मामला शहर के मोती बाग वार्ड नंबर 7 स्थित शिवाजी नगर के पास का है, जहां नगर परिषद द्वारा लगाया गया डस्टबिन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उखाड़कर फेंक दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी का माहौल है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगाए गए डस्टबिन को नुकसान पहुंचाना गलत है और इससे आम लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


नगरवासियों का कहना है कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)