google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी” अभियान को मिली नई दिशा।

दैनिक समाज जागरण/ शिव प्रताप सिंह।

सोनभद्र। जिला को प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने और प्लास्टिक प्रबंधन के लिए ग्राम पंचायत अब नए नए मॉडल ईजाद करने लगी है। ग्राम पंचायतें अब प्लास्टिक के प्रबंधन के लिए “मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी” अभियान को सोनभद्र जिले में नई ऊर्जा देते हुए विकास खंड रॉबर्ट्सगंज की ग्राम पंचायत ऊंचडीह में एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी ने महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता और मासिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए यह अभियान शुरू किया है।
इस योजना के अंतर्गत गांव की महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वे अपने घर पर एक बोरी टांगें घर पर प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के बैग, नमकीन के रैपर, गुटका के रैपर, तेल के बोतल/ रैपर, बिस्कुट टॉफी के पन्नी पानी के बोतल इत्यादि प्लास्टिक को उस बोरी में रखिए और अपने घर के आस पास फैले प्लास्टिक को बिन कर इकट्ठा कर बोरी में डालें जब 2 किलो प्लास्टिक हो जाए तो उसे पंचायत भवन या आरआरसी केंद्र पर जमा करें। इसके बदले उन्हें इनाम स्वरूप एक पैकेट सेनेटरी पैड प्रदान किया जाएगा। ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि”प्लास्टिक हटेगा तो गांव स्वच्छ होगा, और अगर महिलाएं स्वच्छ रहेंगी तो समाज स्वस्थ रहेगा। यह केवल प्लास्टिक प्रबंधन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सम्मान की दिशा में उठाया गया कदम है।” हमारे गांव में महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य एवं उनके आत्म सम्मान के दृष्टिगत प्लास्टिक के बदले सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाने से उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा साथ ही गांव में जिस तरह से प्लास्टिक फैल रहा है उसे भविष्य में भूगर्भ जल स्तर के साथ-साथ हमारे पशु पक्षियों को भी नुकसान हो रहा है। प्लास्टिक प्रयोग बंद करने और इसके प्रबंधन के दिशा में भी यह एक कदम है। हम अपने गांव को प्लास्टिक मुक्त करते हुए लोगों को जागरूक करें तथा प्रयोग किए हुए किसी भी तरह के प्लास्टिक को घर से बाहर धरती पर ना आने दें जिससे कि हम अपने जनपद को प्लास्टिक के खतरे से बचा पाएंगे। इस आयोजन में ग्राम पंचायत की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायिका, शिक्षिकाएं तथा अनेक ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं। उपस्थित महिलाओं में अनीता देवी, नीतू सिंह पटेल, सुशीला देवी, सीता देवी, सरिता देवी, रुक्मणी, शांति, आराधना, मुमताज बानो, अर्चना दुबे, पूजा आदि प्रमुख रहीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)