google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नर्मदा पथ सर्वेक्षण व जन जागरूकता यात्रा का हुआ शुभारंभ

वैतरणी नदी में श्रमदान के साथ हुआ यात्रा का शुभारंभ

अमरकंटक ।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित मन्त्रिमण्डल समिति की प्रथम बैठक में जीवनदायनी माँ नर्मदा के जल को निर्मल तथा प्रवाह को अविरल रखने एवं समग्र विकास हेतु निर्देश दिए गए थे जिसमें जन अभियान परिषद को नर्मदा नदी संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता एवं जनजागरूकता हेतु गतिविधियों का संचालन करने की जिम्मेदारी दी गयी थी उक्त निर्णय के परिपालन में परिषद द्वारा नर्मदा तटीय 16 जिलो के 51 विकासखंड किनारे की 535 ग्राम पंचायतों में दिनाँक 25 मई से 5 जून तक सर्वेक्षण तथा जनजागरूकता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है अनूपपुर जिले में 5 दिवसीय इस यात्रा का शुभारंभ पवित्र नगरी अमरकंटक में वैतरणी नदी में स्वछता अभियान चलाकर किया गया।इसके उपरांत स्थानीय मृत्युंजय आश्रम में यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी श्री रामभूषण दास जी महाराज, नर्मदा मन्दिर पुजारी धनेश दुवेदी,कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल (केबीनेट मंत्री दर्जा),अम्बिका तिवारी,संभाग समन्वयक भीम सिंग डामोर,जिला समन्वयक जन अभियान परिषद उमेश पाण्डेय, सी एम ओ नगरपालिका अमरकंटक ,संदीप शुक्ला, फते सिंह विकासखंड समन्वयक सभी नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, परामर्शदाता,प्रस्फुटन समिति सदस्य, सी एम सी एल डी पी के छात्र उपस्थित रहे। स्वामी रामभूषण दास जी ने पवित्र कार्य के लिए आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि पुण्यशलीला माँ नर्मदा की सेवा करना परम् सौभाग्य का विषय है आप सभी लोग सोभग्यशाली है कि आपको यह कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ
वंदे महाराज ने माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान की प्रसंसा की व सर्वेक्षण के उपरांत परिक्रमा पथ पर विकास कार्य होंगे ऐसी अपेक्षा की गई।कार्यक्रम में पधारे रामलाल रौतेल ने जन अभियान परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की व जल गंगा संवर्धन अभियान में परिषद द्वारा नर्मदा जी पर किये जा रहे कार्यों की सराहना की ।इसके पूर्व संभाग समन्वयक भीम सिंह द्वारा कार्यक्रम व यात्रा की कार्ययोजना प्रस्तुत की कार्यक्रम का संचालन व आभार जिला समन्वयक उमेश पाण्डेय द्वारा किया गया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)