google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सलेमपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर को आवारा कुत्तों ने शिकार कर मार डाला

सलेमपुर गांव में आवारा कुत्तों ने मचाया बड़ा आतंक

दैनिक समाज जागरण, ( महेन्द्र जावला बहल )

बहल, 7 दिसंबर। बहल क्षेत्र के गांव सलेमपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर को आवारा कुत्तों ने रविवार को शिकार कर मार डाला, तो वन्य जीव प्राणी विभाग की टीम व बहल पुलिस ने मृतक मोर को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि करवाई। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर चिंता जाहिर की और कहा कि ये आवारा कुत्ते पशुओं, पक्षियों तथा लोगों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। उन्हें बच्चों को घर से बाहर भेजने से डर लगता है। सलेमपुर गांव में आवारा कुत्तों द्वारा बड़ा आतंक मचा मचाया हुआ है, इस गंभीर घटना को देखते हुए गांव सलेमपुर के रहने वाले कर्मवीर सारसर ने पुलिस को सूचना दी। बहल से पुलिस जांच अधिकारी जसवंत कौर व वन्य जीव विभाग से डा. जय कुमार पहुंच औपचारिक कार्रवाई पूरी कर मृतक मोर के शव को कब्जे में लिया। डा. जय कुमार ने बताया हम इस मृत मोर को अपने साथ लेकर जाएंगे और पोस्टमार्टम उपरांत राजकीय सामान के साथ राष्ट्रीय पक्षी मोर का दाह संस्कार किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)