थाना प्रभारी ने बस्ती के लोगों से नशों से दूर रहने का दिलाया संकल्प
थाना प्रभारी ने 50 से अधिक परिवारों के लोगों को किया गर्म कंबल भेंट
दैनिक समाज जागरण, ( महेन्द्र जावला बहल )
बहल, 7 दिसंबर। बहल पुलिस के सेवा सहयोग और समर्पण के दायित्व की पूर्ति का आज प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर उस वक्त मिला जब थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार अपने स्टाफ के साथ जरूरतमंद लोगों की बस्ती में पहुंच सर्दी के बचाव के लिए गर्म कंबल, बच्चों को चाकलेट व मिठाइयां तथा फल वितरित कर साकार करते हुए देखे गए। उन्होंने बस्ती के लोगों से नशों से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रविवार को बहल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने कहा कि सर्दी व शीतलहर में जरूरतमंदों को जरूरत के लिए गर्म वस्त्र देकर उनको प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए समाज के लोगों का दायित्व होता है। जरूरतमंद लोगों की सहायता सामाजिक दायित्व की पूर्ति करता है। यह विचार बहल थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने जरूरतमंद लोगों को उनकी बस्ती में पहुंचकर गर्म कंबल भेंट करने के बाद मीडिया ने किए सवाल के जवाब देते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने बस्ती के बच्चों को फल व मिठाइयां भी वितरित की। थाना प्रभारी ने 50 से अधिक परिवारों को गर्म कंबल भेंट किया और लोगों ने थाना प्रभारी के नेक व सामाजिक कार्य के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी ने मानव नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल लोगों को भी गर्म कंबल भेंट किए। उन्होंने यह भी कहा की समाज का कोई भी व्यक्ति किसी जरूरतमंद की किसी भी तरह की सहायता कर उनसे आशीर्वाद का पात्र बनता है और यह है धर्म और कर्म संगम भी होता है।
इंस्पेक्टर संजय कुमार इस वक्त थाना क्षेत्र में अमन शांति व कानून व्यवस्था और नशे के खिलाफ अभियान चला कर पुलिस कार्रवाई के लिए लोगों के दिलों पर छाय हुए हैं। क्षेत्र के लोग इंस्पेक्टर को सिंघम के नाम से पुकारते हैं। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र, महिला हेड कांस्टेबल जसवंत कौर सहित समाज के प्रमुख लोग भी कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



