google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज के नवनिर्वाचित प्रबंधक हुआ स्वागत

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
आज संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज केराकतपुर लोहता में नवनिर्वाचित प्रबंधक अभिषेक सिंह का स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उनका स्वागत प्रशांत सिंह ने अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर किया इस मौके पर उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता होगी कि कालेज में एक ऐसा वातावरण तैयार करना जिससे छात्राओं को सुगम से शिक्षा के साथ साथ अच्छी संस्कार मिल सके।

संस्था के चेयरमैन शशि कांत सिंह ने कहा नवनिर्वाचित प्रबंधक से हम सभी को उम्मीद है कि अपने कालेज परिसर छात्राओं को मुफ्त में वाई फाई , सभी क्लास वातानुकूलित होने के साथ साथ प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को और बल देने का कार्य किया जाएगा।शशि कांत सिंह ने बताया पूर्व प्रबंधक का कार्यकाल समाप्त होने के बाद हुए चुनाव में अभिषेक सिंह को प्रबंधक पद पर मनोनीत किया गया था।कार्यक्रम में साथ ही वाइस चेयरमैन राकेश कुमार सिंह का स्वागत अंगवस्त्र देकर प्राचार्य डॉ विष्णु प्रकाश ने किया। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से अतुल सिंह,प्रशांत सिंह,डॉ दीपिका सिंह,डॉ सुनीता सहित अन्य शिक्षक एव शिक्षिकाएं उपस्थित रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)