समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी ।
विकास खण्ड पिण्डरा के रसुलपुर न्यायपंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत कृष्णापुर कला, रसुलपुर, भोपतपुर में अभी तक हर घर नल जल के योजना के तहत पेय जल आपूर्ति शुरू नहीं हुआ वहीं रसुलपुर ग्राम पंचायत में कार्यदायी संस्था द्वारा अभी तक पूर्ण रुप से पेयजल पाइप लाइन ही नहीं बिछाई गई है। टिकरीखुर्द ग्राम पंचायत में पानी का टंकी शोपीस बना हुआ है।दो तीन माह पूर्व कुछ दिन के लिए पानी की आपूर्ति प्रारंभ हुईं थीं लेकिन पेयजल आपूर्ति एकाएक बंद हो गई तथा टिकरी ग्राम के सारे नल शोपीस बने हुए हैं। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सरकार की योजना को पलीता लग रहा है तथा ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द आपूर्ति नहीं तो हम सभी ग्राम वासी एक बड़ा आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगे जिसकी सारी जिम्मेदारी कार्यदायी व प्रशासन का होगा।
समाजसेवी प्रमोद पाण्डेय,
व्यापार मंडल मंगारी अध्यक्ष पप्पू सिंह ,अच्छेलाल पटेल,
अमीत मिश्रा,अशोक पटेल,
गुलाब विश्वकर्मा, नन्हे गुरु,
मुलचंद कवि,प्रेम शंकर पटेल, हंसराज पटेल,सावित्री देवी, देवेन्द्र पटेल,व दर्जनों ग्रामीणों ने स्किम पर प्रदर्शन किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



