दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना पुलिस ने रात्री छापामारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के प्रमोद राम, पिता मुखदेव राम, गांव तिलवा परसावन है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि उक्त अभियुक्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।



